भोपाल 22 फरवरी (आरएनएस)। राजधानी में रविवार तड़के फिटनेस और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। बंसल पंख मैराथन की शुरुआत शहर के टीटी नगर स्टेडियम से हुई। सुबह 5 बजे पहली रेस के फ्लैग ऑफ के साथ ही धावकों के कदमों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘दंगल गर्लÓ के नाम से पहचान रखने वाली फातिमा सना शेख शामिल हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए फिटनेस को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
अपर लेक रूट पर दौड़े रनर्स मैराथन का रूट टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होकर अपर लेक क्षेत्र से गुजरा और समापन फिर स्टेडियम परिसर में हुआ। चार अलग-अलग कैटेगरी की रेस निर्धारित समय के अनुसार सुबह 5 बजे से लेकर 7:30 बजे तक चरणबद्ध तरीके से शुरू की गईं। प्रतिभागियों को रेस से पहले रिपोर्टिंग और वार्म-अप के लिए समय दिया गया।
चार कैटेगरी में हुआ आयोजन-मैराथन में 42 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर और 6 किलोमीटर की रेस आयोजित की गई।
45 मिनट का जुम्बा सेशन बना आकर्षण रेस से पहले 45 मिनट का जुम्बा सेशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। परिवार के साथ आए लोगों के लिए मनोरंजन और डांस की विशेष व्यवस्था भी रही। बंसल ग्रुप के मार्केटिंग हेड आशीष महेन्द्रू के अनुसार आज इस मैराथन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। हमारा लक्ष्य भोपाल को फिटनेस की राजधानी बनाना है। ‘पंख मैराथनÓ के जरिए हम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं जहाँ हर नागरिक एक सामाजिक बदलाव का हिस्सा बन सके। भोपाल की सड़कों पर आज जो उत्साह देखा गया, वह केवल एक दौड़ नहीं बल्कि ‘फिट इंडियाÓ और ‘उभरते खिलाडिय़ोंÓ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

