भोपाल 22 फरवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने रविवार को भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में दिव्यांग खिलाडिय़ों के साथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल जिले के बैतूल विधानसभा के बडोरा मंडल स्थित ग्राम बडोरा के बूथ क्र. 210 पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बातÓ कार्यक्रम का श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जमीनी स्तर के नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी तरह प्रदेशभर के बूथों पर प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बातÓ कार्यक्रम का श्रवण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बातÓ कार्यक्रम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जमीनी स्तर के नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का एक बेहतरीन उदाहरण है। प्रधानमंत्री जी के विचारों ने न केवल कृषि, डेयरी, और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री जी का Óमन की बातÓ कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूरे देश को एकजुट करता है। उन्होंने केरल के उस प्रेरणादायक उदाहरण का उल्लेख किया, जहां एक नवजात बच्चे ने अपनी एक वर्ष से कम आयु में अपने अंग दान किए। इस प्रकार के उदाहरणों से देशवासियों में एक नई प्रेरणा का संचार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दृष्टिकोण हमेशा राष्ट्र की समग्रता के लिए होता है, और उन्होंने हमेशा एकता, उदारता और राष्ट्रहित की बात की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विजन हमें यह सिखाता है कि वह हमेशा राष्ट्र के हित में काम करे और राजनीति से ऊपर उठकर सोचें। उनका यह 10-11 वर्षों से निरंतर चल रहा कार्यक्रम न केवल हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है, बल्कि यह हमें हमारी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की दिशा भी दिखाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पहल समाज के हर वर्ग को एकजुट करने की दिशा में एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं जिला अध्यरक्ष रविन्द्र यति उपस्थित रहे।

