दुर्ग, 23 फरवरी (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा की, जिसे अनुमोदित किया प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने। कार्यकारणी में पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के सचिव रहे कर्मठ ऊर्जावान एवं पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता जामवंत गजपाल (करगाडीह)को महामंत्री बनाया गया। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, समाज सेवी सुभाष साव, हर्ष साहू, नंद कुमार गजपाल, परिक्षेत्र अध्यक्ष घनश्याम गजपाल, डिकेंद्र हिरवानी, रूपेन्द्र साहू, गजानंद साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष दुर्ग अश्वनी साहू, रामेश्वर साहू, संतोष साहू, बिहारी लाल देवांगन, चिंतामणि गजपाल, नील कुमार साहू, भेकचंद साहू, कौशल साहू, नीतिरज साहू, नीलमणि साहू शेखर साहू, हिंछा साहू, बिसेलाल साहू, राजेन्द्र साहू, पुष्पेन्द्र साहू, ढालेश्वर यादव, महेन्द्र यादव, कृष्णा साहू, प्यारे लाल बघेल, गजेन्द्र साहू, किशोर गजपाल, शशि साहू और किशोर साहू ने हर्ष जताया है।
०००

