जगदलपुर, 23 फरवरी (आरएनएस)। बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में 24 फरवरी को 11 बजे भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम एपस्टिन फाइल में आने व एआई समिट में चीनी रोबोट को भारत का आविष्कारक बताकर भारत देश वैश्विक स्तर पर अपमानित हुआ है। जिसके विरोध में कल भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
जिसमें प्रदेश/जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण सहित समस्त जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति होंगे।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक/पूर्व महापौर सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों,जोन प्रभारियों, पोलिंग बूथ अध्यक्षों,सेवादल,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों समस्त प्रदेश तथा जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनावे।
समय -11 बजे
स्थान-राजीव भवन,जगदलपुर।
बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर/ग्रामीण अध्यक्ष निकेत झा और अभिषेक डेविड ने सभी को इस कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया है।
००००

