रायपुर, 23 फरवरी (आरएनएस)। श्री श्याम संकीर्तन प्रचार समिति रायपुर द्वारा श्याम रंग उत्सव का आयोजन जिन कुशल दादाबाड़ी प्रांगण एमजी रायपुर में 24 फरवरी शाम सात बजे आयोजित किया गया है। संस्था के संयोजक अभिषेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आयोजन में श्याम खाटू बाबा की पूजा अर्चना भक्तों की उपस्थिति में पूर्ण विधि विधान से की जाएगी। उक्त अवसर पर जयपुर से भजन गायिका सुरभि चतुर्वेदी ग्वालियर से मनोज शर्मा एवं भाटापारा से पलाश शर्मा भक्ति भजन संकीर्तन से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। पूजा अर्चना एवं भजन संध्या के पश्चात रंगोत्सव का आयोजन जिसे फाग रंग में खेलकर श्रद्धालुओं के मध्य धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन रात एक बजे होगा। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण होगा। उक्त आयोजन में पांच से छह हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
एस शर्मा
०००००

