रुड़की 23 फरवरी (आरएनएस)। सिंचाई विभाग में अब सभी दस्तावेज और फाइलों का स्थानांतरण ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। विभाग में अप्रैल से नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए विभागीय तैयारियां चल रही है। नई व्यवस्था के शुरू होने से विभागीय कार्यों में आने वाली कई समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर फाइलों के गुम होने, दस्तावेजों के खराब हो जाने और योजनाओं के समय पर तैयार न हो पाने जैसी परेशानियों को खत्म करने में यह कदम बेहद कारगर साबित होगा। सिंचाई विभाग में पहले सभी फाइलें और पत्राचार हार्ड कॉपी के रूप में एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक भेजे जाते थे, जिससे समय की अधिक खपत होती थी और दस्तावेजों के गुम होने की आशंका बनी रहती थी। साथ ही कई बार फाइलों को ट्रैक करने में भी दिक्कत होती थी लेकिन प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद इससे निजात मिलने की संभावना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

