कुशीनगर, 23 फरवरी (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात का लाइव प्रसारण नगरपालिका परिषद पडरौना में उत्साह और अनुशासन के साथ देखा एवं सुना गया। यह कार्यक्रम 131वाँ एपिसोड रहा। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में उनके निवास पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में अंगदान, भारत में आयोजित एआई समिट, डिजिटल अरेस्ट और फ्रॉड से सावधानी, आधुनिक खेती, सनातन संस्कृति के प्रतीक माघ अमावस्या पर संगम स्नान, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री अम्मा जयललिता को श्रद्धांजलि सहित बच्चों की परीक्षाओं सहित कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है, उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही वर्ष 2026 में नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढऩे का संदेश भी दिया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है और बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा खेल, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है और 2047 के अपने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने को आतुर है। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, बाबा सिद्धनाथ मंदिर के महंत योगेश्वर नाथ, देवेश मिश्र, संतोष चौहान, अनिल पाण्डेय, सनी मिश्र, बबलू शर्मा, अभय मारोदिया, सर्वेश उपाध्याय, राजेश जायसवाल, ऋषिकेश सिंह अभिनव चौरसिया, भास्कर पाठक, संदीप निगम, राहुल मद्धेशिया काशी राजभर, अविनाश कसौधन, गौरव रौनियार राजेश कुशवाहा, सुनील चौहान, केदार मद्धेशिया, गोरख गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

