कोण्डागांव,17 जून(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में ”विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत 3 दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन प्रत्येक राजस्व अनुभाग स्तर पर किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के कोण्डागांव, फरसगांव और केशकाल अनुभाग अंतर्गत 3 दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन 18 जून 2026 से 20 जून 2026 तक सुनिश्चित किया गया है, इन शिविरों में मुख्य रूप से केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं का त्वरित निवारण संबंधी कार्य किया जाएगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

