भोपाल 23 फरवरी (आरएनएस)। शाहपुरा इलाके में रविवार रात अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शुभांकर रॉय पिता सदानन रॉय (25) बीडीए कॉलोनी अवधपुरी का रहने वाला था। वह कारपेंटरी करता था। रविवार रात को साइट से लौट रहा था। शाहपुरा स्थित दानापानी रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी।
सोमवार दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस घटना स्थिल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

