भोपाल 23 फरवरी (आरएनएस)। शाहपुरा लेक के पास इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के सामने सोमवार को एक हादसा हो गया। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। कार की नंबर प्लेट पर ‘मध्य प्रदेश प्रशासनÓ लिखा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर पास के पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के वक्त कार में केवल ड्राइवर ही मौजूद था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के सीने में तेज दर्द हुआ था।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और घायल ड्राइवर को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

