मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की आगामी फिल्म डकैत- एक प्रेम कथा 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। पहले इसे 19 मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब तारीख को आगे खिसकाया गया है। दरअसल, निर्माता नहीं चाहते हैं कि इसी दिन रिलीज हो रहीं रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और टॉक्सिक से फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़े। हालांकि लोगों की उत्सुकता बनाए रखने के लिए डकैत के पहले गाने रूबरू पर अपडेट दिया गया है।
डकैत के पहले गाने रूबरू का ऐलान नए पोस्टर के साथ किया गया है। प्यार के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता यह गाना 27 फरवरी, 2026 को रिलीज के लिए तैयार है। शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुराग कश्यप भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। उनके अलावा प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी इसका हिस्सा हैं। बता दें कि फिल्म अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों का रुख करेगी। इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

