आमिर खान प्रोडक्शंस की आगामी रोमांटिक फिल्म एक दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. प्रोडक्शन ने एक दिन का टाइटल ट्रैक रिलीज किया है. यह गाना आमिर खान और अरिजीत सिंह के बीच कोलेबोरेशन को दिखाता है, जो फिल्म की रिलीज से पहले से ही चर्चा में बना हुआ.
आमिर खान प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक दिन का टाइटल ट्रैक लॉन्च किया. इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, एक दिन आमिर सर आपके साथ बैठकर गाना गा रहे हैं. आमिर खान एक्स अरिजीत सिंह = प्योर मैजिक. एक दिन टाइटल ट्रैक अभी आ गया है. एक दिन सिफऱ् थिएटर में 1 मई 2026 को देखें.
वीडियो की शुरुआत में आमिर खान और अरिजीत सिंह से उनके प्लेबैक सिंगिंग से दूर जाने के फैसले पर सवाल करते हैं. एक्टर अरिजीत के साथ उनके घर पर फर्श पर बैठे हुए दिखते हैं और उनसे पूछते हैं, आप कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हैं? कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं? या आप हिंदी फिल्मों के लिए नहीं गाना चाहते? ऐसे मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा भाई?
इस क्लिप में आमिर के अरिजीत के घर के ट्रिप के कई बिहाइंड-द-सीन्स और दिल को छू लेने वाले पल दिखाए गए हैं. एक्टर को अरिजीत और उनकी टीम के साथ पतंग उड़ाते, घर के बने खाने का मजा लेते हुए देखा जा सकता है. अरिजीत उन्हें घर पर बनी अलग-अलग डिश सर्व करते हैं. वह अरिजीत के पड़ोसियों से भी मिलते है, जो सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर निकल आते हैं और छतों पर चढ़ जाते हैं.
इसके बाद, अरिजीत आमिर और उनके घर पर मौजूद दूसरे लोगों को चाय सर्व करते हुए दिखते हैं. दूसरी झलकियों में आमिर अपने घर के अंदर छोटे से स्टूडियो में अरिजीत का गाना एक दिन ध्यान से सुनते हुए दिखते हैं.
दोनों को अरिजीत की टीम के साथ शतरंज खेलते हुए और बाद में देर रात स्कूटी राइड के लिए निकलते हुए भी देखा जाता है. सिंगर सुपरस्टार को गंगा घाट भी ले जाते हैं. वीडियो के आखिर में, आमिर अरिजीत को उस ट्रिप के लिए धन्यवाद देते हुए दिखते हैं जिसे वह यादगार ट्रिप कहते हैं.
एक इंटरव्यू आमिर खान ने अरिजीत सिंह के साथ अपने कोलैबोरेशन के बारे में खुलासा किया था. सुपरस्टार ने कहा, मैं कुछ दिन पहले मुर्शिदाबाद में था. मैं वहां अरिजीत को फिल्मों के लिए गाना न छोडऩे के लिए मनाने नहीं गया था. मैं वहां किसी और मकसद से गया था. हालांकि मैंने उन्हें दोबारा सोचने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान की इस रोमांटिक फिल्म के लिए अरिजीत सिहं ने पहले ही कमिटमेंट कर दिया था. आमिर खान ने बताया कि अरिजीत जुनैद के किरदार के लिए गा रहे हैं. क्योंकि एक दिन पहले का कमिटमेंट था, इसलिए वह इसे पूरा करना चाहते थे. एक दिन में 5 गाने हैं, और उन्होंने उन सभी में गाया है. उन्होंने गानों में कमाल कर दिया है.
आमिर खान प्रोडक्शंस की निर्मित एक दिन में सुपरस्टार के बेटे-एक्टर जुनैद खान है. वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना साई पल्लवी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. यह फिल्म 1 मई, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

