रायपुर, 24 फरवरी (आरएनएस)। राज्यसभा में रविदास समाज अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व देने की मांग श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ छग ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष दीपक बैज से लिखित पत्र भेजकर की है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में शिरोमणि रविदास विश्व महापीठ छग के प्रदेश प्रवक्ता बुद्धेश्वर कुमार सोनवानी ने देते हुए बताया कि पिछले 26 वर्षों से समाज का एक भी व्यक्ति लोक सभा विधान सभा एवं राज्य सभा में प्रत्याशी नहीं बन पाया है। समाज की मांग है कि राज्यसभा के लिए संत रविदास समाज द्वारा पांच छह चयनित नामों से किसी एक नाम पर योग्यता के आधार पर विचार कर उसे प्रत्याशी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आरक्षित दस विस व एक लोकसभा सीट में समाज का व्यक्ति प्रतिनिधित्व नहीं पा सका है। प्रदेश में सर्वाधिक आबादी होने के बाद भी अब तक प्रतिनिधित्व नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक है।
एस संदीप
००००

