जशपुरनगर, 24 फरवरी (आरएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में 15 मार्च से पंद्रह दिवसीय नि:शुल्क जेईई क्रैश कोर्स का आयोजन कराया जा रहा है । जिसमें जिले के स्थानीय निवासी विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवास , भोजन , कोर्स मटेरियल तथा कंप्यूटर बेस्ड मॉक टेस्ट की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी । उल्लेखनीय है कि आगामी जेईई -2 मेन की परीक्षा 02 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के मध्य नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा ली जाएगी ।
संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पंद्रह दिवसीय क्रैश कोर्स के लिए जिले के अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय , अशासकीय और अनुदान प्राप्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों जिन्होंने जेईई मेन-2, 2026 का फार्म भरा है , ऐसे 100 विद्यार्थियों को यह क्रैश कोर्स कराया जाएगा । उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा जेईई मेन -2 फरवरी के अंतिम तिथि 25 फरवरी है। संकल्प में होने वाले क्रैश कोर्स में सम्मिलित होने के लिए आवेदन का ऑनलाइन लिंक सभी विद्यालय के प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च , सायं 5:00 बजे तक होगी।
इन विद्यार्थियों को 15 मार्च को प्रात: 10.00 बजे संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में एक पालक के साथ अपनी उपस्थिति देनी होगी, साथ ही उन्हें जेईई मेन के भरे गए आवेदन के कन्फर्मेशन पेज की एक फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।
संकल्प जशपुर में कई वर्षों से जेईई मेन व एडवांस की तैयारी कराई जा रही है । प्रत्येक वर्ष दर्जनों विद्यार्थी जेईई की परीक्षा क्वालीफाई करते हैं, और देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों मे प्रवेश पाकर अपना भविष्य बना रहे हैं । अभी तक अकेले संकल्प के 85 से अधिक विद्यार्थी देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं । सभी विद्यार्थियों को छ्वश्वश्वरू्रढ्ढहृस् स्तर की तीन पूर्ण पाठ्यक्रम आधारित टेस्ट भी लिया जाएगा द्य इसके साथ ही विद्यार्थियों को मुख्य मुख्य कॉन्सेप्ट समझाते हुए प्रश्नों को हल करने के तरीके और उत्तर देने का सही तरीक़ा समझाया जाएगा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

