रायपुर, 24 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बजट 2026-27 को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं बताया और विभिन्न क्षेत्रों को लेकर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार, शिक्षा, कृषि और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित प्रावधान स्पष्ट रूप से नजर नहीं आते। साथ ही कुछ योजनाओं के लिए किए गए प्रावधानों को भी उन्होंने अपर्याप्त बताया और इनके क्रियान्वयन को लेकर चिंता जताई।
वहीं राज्य सरकार का कहना है कि 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के इस बजट को संकल्प थीम के तहत तैयार किया गया है, जिसमें अधोसंरचना, निवेश, सामाजिक योजनाओं और क्षेत्रीय विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
0

