देहरादून,24 फरवरी (आरएनएस)। कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 32, बल्लूपुर स्थित स्ट्रीट नंबर 3, राजेंद्र नगर में नव विकसित पार्क का उद्घाटन मंगलवार को पार्षद कोमलदीप वोहरा और पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया। पार्षद कोमलदीप वोहरा ने कहा कि यह पार्क राजेंद्र नगर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग और जनभावनाओं से जुड़ा एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि जनसहभागिता और स्थानीय निवासियों के सहयोग से ही ऐसे विकास कार्य संभव हो पाते हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में सीमा भाटिया, कमल कपूर, संजय शर्मा, मुकुल कुमार, रीता, खत्री, सर्वेश, विक्की नायक, महेंद्र शर्मा, सिंघल, वीके गुप्ता, रावेंद्र, खुराना, कवलजीत चड्ढा, त्रिपाठी, भट्टाचार्य, शर्मा,सचिन कुमार, गया प्रसाद, अनिल कुमार, सार्थक बत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

