रुड़की,24 फरवरी (आरएनएस)। दरगाह साबिर पाक परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को पुलिस ने दरगाह परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर रील बनाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। पिरान कलियर निवासी मोईन साबरी ने दरगाह परिसर में कुछ लोग रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक स्थल की मर्यादा का उल्लंघन कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से दरगाह परिसर में चेतावनी बोर्ड लगवाए गए थे, जिनमें रील और वीडियो बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

