रुड़की,24 फरवरी (आरएनएस)। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तहत छह टायरा ट्रक को 24 घंटे के भीतर सालियर अंडरपास के पास से बरामद कर आरोपी मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया। भगवानपुर के हबीबपुर निवादा निवासी सतीश कुमार ने 23 तारीख को पुलिस को सूचना दी कि उनका 6-टायरा ट्रक रात के समय अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। मंगलवार को सालियर अंडरपास के पास से ट्रक के साथ आरोपी को दबोच लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

