रायपुर, 24 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान के निमित्त मुम्बई में आहूत पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय कार्यशाला में मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग जी का मार्गदर्शन हुआ। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में पार्टी नेता शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में पार्टी पदाधिकारी, प्रवक्ता, जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद पार्टी नेता प्रदेशभर में होने वाली कार्यशालाओं में पार्टी की मण्डल व जिलास्तरीय कार्यशालाओं में मार्गदर्शन करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय एवं सुश्री लता उसेंडी भी इस सत्र का हिस्सा रही। कार्यशाला में विभिन्न ‘प्रांतीय प्रशिक्षण टोलीÓ और ‘विषय प्रमुखÓ अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। प्रदेश प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारकण्डेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पांडेय, प्रशिक्षण अभियान संयोजक डॉ. अवधेश जैन, प्रदेश प्रवक्तागण शिवनारायण पाण्डेय, अमित चिमनानी, शताब्दी पाण्डेय, टेकेश्वर जैन, सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, आई सेल संयोजक सुनील पिल्लई, सोमेश पाण्डेय शामिल हैं।
०

