शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर ‘ओÓरोमियोÓ को थिएटर में रिलीज़ होने के बाद से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, यह ट्रेंड इसके ओवरऑल बॉक्स ऑफिस पर फॉर्मेंस में साफ तौर पर दिखा है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे मंडे को कितनी कमाई की है.
सिनेमाघरों रिलीज होने के बाद विशाल भारद्वाज निर्देशित, ओÓरोमियो ने अपनी लीड जोड़ी और दमदार कहानी की वजह से लोगों को अपनी ओर खींचा. हालांकि, वर्ड ऑफ़ माउथ बंटा हुआ रहा, जिससे कई सर्किट में इसे थिएटर में ठंडा रिस्पॉन्स मिला. फिर वीकेंड में ये लोगों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही. हालांकि फिर वीकडेज में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव दिखा जिसके चलते ये बंपर कमाई नहीं कर पाई. लेकिन दूसरे वीकेंड पर इसकने कमाई में थोड़ी तेजी जरूर दिखाई. अब दूसरे मंडे फिर इसके कलेक्शन में मंदी देखी जा रही है..
इस बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘ओÓरोमियोÓ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ कमाए थे. इसके बाद इस फिल्म ने 8वें दिन 2.15 करोड़, 9वें दिन 3.4 करोड़ और 10वें दिन 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओÓरोमियोÓ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.65 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ ‘ओÓरोमियोÓ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 57.45 करोड़ रुपये हो गई है.
वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘दो दीवाने सहरÓ में रवि उदयवार द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा है. संजय लीला भंसाली द्वारा प्रोड्यूस, ये फिल्म प्यार, पहचान और इमोशनल ग्रोथ की थीम पर बेस्ड है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पहले दिन लगभग 1.25 करोड़ से थिएटर में अपनी शुरुआत की थी. फिर वीकेंड में इसने थोड़ी तेजी दिखाई. जहां शनिवार को फिल्म ने 20 फीसदी के उछाल के साथ 1.5 करोड़ कमाए तो रविवार को इसने 3.33 फीसदी की मंदी के साथ 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दो दीवाने सहर में ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 0.65 करोड़ कमाए हैं.
इसके बाद इस फिल्म की 4 दिनों की टोटल कमाई अब 4.85 करोड़ रुपये हो गई है.
वहीं अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू अस्सी के लिए फिर से साथ आए हैं. ये फिल्म एक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित है और ये कोर्टरूम कहानी है. हालांकि, भरोसेमंद जोड़ी के बावजूद, फिल्म को टिकट काउंटर पर ज़्यादा कमाई करने में मुश्किल हो रही है.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, अस्सी ने पहले दिन 1 करोड़ से ओपनिंग की की. इसके बाद वीकेंड में फिल्म ने थोड़ा सुधार दिखाया और इसने शनिवार को 1.6 करोड़ और रविवार को भी 1.6 करोड़ कमाए, इसके साथ, 3 दिन के ओपनिंग वीकेंड का टोटल 4.2 करोड़ हो गया. अब अपने पहले वीकडे टेस्ट का सामना करते हुए इसके कलेक्शन के नंबर फिर से कम हो गए हैं.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 0.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ इस फिल्म की 4 दिनों की कुल कमाई अब 4.95 करोड़ रुपये हो गई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

