द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों से घिरा हुआ. फिल्म के खिलाफ रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाएं दायर की गई हैं. इसी बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को /्र 16+ सर्टिफिकेशन के साथ पास कर दिया है. हालांकि मेकर्स को फिल्म में 16 कट्स लगाने या बदलाव करने को कहा है.
रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएफसी ने द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड के मेकर्स को फिल्म में लगभग 16 कट या बदलाव करने के लिए कहा है. किसिंग विजुअल्स और रेप सीन को 50 प्रतिशत कम कर दिया गया.
एक लिप-लॉक सीन को 7 सेकंड कम करने के लिए कहा गया. रेप सीन को 20 सेकंड छोटा कर दिया गया. एक सीन, जिसमें एक महिला को थप्पड़ मारा जा रहा है, और दूसरा सीन जिसमें एक महिला के सिर पर मारा जा रहा है, दोनों को 2 सेकंड कम कर दिया गया.
एक सीन में जहां आरोपी का घर बुलडोजर से गिराया जा रहा है, सीबीएफसी ने उसे बदलने के लिए कहा गया. इसके अलावा उन्होंने तीन डायलॉग बदलने और एक शब्द म्यूट करने के लिए कहा गया.
तमाम कट और बदलावों के अलावा, फिल्म बनाने वालों से एक डिस्क्लेमर जोडऩे के लिए कहा गया है, जिसमें यह लिखा हो कि द केरल स्टोरी 2 सच्ची घटनाओं पर आधारित है. उनसे यह भी कहा गया कि डिस्क्लेमर टेक्स्ट को स्क्रीन पर 2 मिनट और 3 सेकंड ज्यादा देर तक रहने दें, और उसके साथ एक वॉइस-ओवर भी शामिल करें.
सीबीएफसी ने मेकर्स को डायलॉग के साथ पूरी स्क्रिप्ट सबमिट करने को कहा है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि इन दावों को साबित करने के लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स दें कि कहानी सच्ची घटनाओं से ली गई है. बोर्ड को एक माइनर की कास्टिंग के बारे में एक कंसेंट लेटर भी दिया गया.
तमाम बदलाव के बाद, 16 फरवरी को फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया. फिल्म का रनटाइम 131 मिनट और 24 सेकंड है, यानी यह 2 घंटे, 11 मिनट और 24 सेकंड लंबी है. कामाख्या नारायण सिंह की निर्देशित द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड 27 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी.

