साउथ के सुपरस्टार नानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर एक धमाकेदार ऐलान हुआ। उन्हें डायरेक्टर सुजीत की नई फिल्म ब्लडी रोमियो में लीड रोल मिला है। फिल्म का स्टाइलिश एनिमेटेड टीजर रिलीज हुआ, जिसमें नानी एक तेज-तर्रार नंबर वन गैंगस्टर के रूप में दिखे। फिल्म की शूटिंग समर 2026 से शुरू होगी। यह नानी और सुजीत की पहली फिल्म है। 2026 में नानी और विजय देवरकोंडा की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है। दोनों की गैंगस्टर ड्रामा फिल्में क्रिसमस के आसपास रिलीज हो सकती हैं। नानी की ब्लडी रोमियो क्रिसमस 2026 में आएगी, जबकि विजय की राउडी जनाधारणा भी उसी समय आने की संभावना है।
ब्लडी रोमियो का यह 108 सेकंड का वीडियो देखते ही बनता है. नानी का इंटेंस लुक, ब्लैक आउटफिट में बंदूक थामे, चारों ओर तबाही का मंजर, जैसे कोई एक्शन हीरो स्ट्रीट्स पर तहलका मचा रहा हो. वीडियो में एनिमेटेड स्टाइलिश ग्लिम्प्स है, जहां नानी एक ऐसे कैरेक्टर में हैं जो बाहर से शांत-रोमांटिक दिखता है लेकिन अंदर से खतरनाक गैंगस्टर है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नानी एक गैंगस्टर का रोल प्ले कर रहे हैं जो शेफ के भेष में रहता है. किचन टू स्ट्रीट्स वाली लाइन इसी कॉन्सेप्ट को हाईलाइट करती है, जहां किचन की गर्मी (खाने की) से लेकर गलियों की गर्मी (एक्शन-गैंगवार) तक सब कुछ है. साहो और ओजी जैसी बड़ी फिल्में बना चुके सुजीत इस प्रोजेक्ट को पैन-इंडियन लेवल पर ले जा रहे हैं. फिल्म का टाइटल ब्लडी रोमियो है. यह नानी की 34वीं फिल्म है.

