नईदिल्ली,25 फरवरी। कप्तान हैरी ब्रूक के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 165 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट खोकर 20वें ओवर में चेस कर लिया. जिसके साथ वो सुपर 8 के ग्रुप टू से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई.
वहीं इस हार की वजह से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है और उसे अब दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा. क्योंकि अब उसका आखिरी सुपर 8 मैच श्रीलंका के खिलाफ है. जिसको जीतना होगा और फिर उसे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मैच के नतीजों का इंतजार करना होगा.
पल्लेकेले में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए. जिसमें साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए. इसके अलावा बाबर आजम 25, फखर जमान 25 और शादाब खान ने 23 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवर्टन को 2-2 विकेट मिला.
वहीं 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 58 पर ही अपने 4 बड़े विकेट खो दिए. लेकिन नंबर तीन पर पहली बार बल्लेबाजी करने आए कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों नें शानदार 100 रन बनाकर पाकिस्तान से मैच छीन लिया. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.
हैरी ब्रूक के अलावा सैम करन ने 16 और विल जैक्स ने 28 रनों की पारी खेली. इन तीनों खिलाडिय़ों को अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाजी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका. पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं नवाज और तारिक को 2-2 विकेट मिला.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

