नईदिल्ली,25 फरवरी। टी-20 विश्व कप 2026 के 45वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में अर्धशतक (63) लगाया। यह उनका मौजूदा संस्करण में दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। उनकी इस पारी की मदद से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 164/9 का स्कोर बनाया। आइए फरहान की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सैम अयूब (7) और सलमान आगा (5) जल्दी आउट हुए। इसके बाद फरहान ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह 45 गेंदों में 63 रन बनाकर जेमी ओवरटन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इस बीच फरहान ने फखर जमान के साथ मिलकर 49 रन की साझेदारी की।
फरहान टी-20 विश्व कप 2026 में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 पारियों में 70.75 की औसत और 158.10 की स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाए हैं। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 250 रन का आंकड़ा नहीं छू सका है। उन्होंने एक शतक और एक ही अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने यूएसए क्रिकेट टीम के खिलाफ 73 रन की पारी खेली थी। वह भारत के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

