भोपाल 25 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे एवं विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा के भाई श्री भरत पटवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

