हरिद्वार,25 फरवरी (आरएनएस)। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में बैरागी कैंप को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सैकड़ों प्रशिक्षित स्वयंसेवक द्वारा कूड़ा-कचरा एकत्र किया गया। एकत्रित अपशिष्ट को बड़े बैगों में भरकर नगर निगम के सहयोग से निर्धारित निस्तारण केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान पर संदेश देते हुए शैल दीदी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं बल्कि सेवा का ही एक रूप है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

