हरिद्वार,25 फरवरी (आरएनएस)। संकल्प वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के नेतृत्व में ब्लड बैंक में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 64 लोगों ने भागीदारी की। इनमें से 51 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संजय पालीवाल एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है। रक्तदाता को भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से शरीर में कमी नहीं आती। डॉ. रविंद्र चौहान ने बताया कि रक्तदान के दौरान बीपी, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचआईवी व अन्य जांचें की जाती हैं। नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य लाभ मिलता है
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

