विकासनगर,25 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने बुधवार को हरबर्टपुर चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस मिलकर देश को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपमानित कर रहे हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता गुलेरिया ने कहा कि भारत मंडपम में कई विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अर्द्धनग्न प्रदर्शन उनकी गंदी सोच को दर्शाता है। विदेशी मेहमानों के बीच में अर्द्धनग्न प्रदर्शन ने देश की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

