विकासनगर,25 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से शशि प्रकाश ध्यानी, दीपक कुमार, सागर सोदेव, रमन अरोड़ा और रजत अरोड़ा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पांचों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

