रुड़की,25 फरवरी (आरएनएस)। दिव्यांग खिलाड़ी भारूवाला निवासी प्रदीप कुमार का बुधवार को ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रदीप इंडोनेशिया में पैरा थ्रो बॉल टूर्नामेंट में फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। इस दौरान नितिन प्रधान, पंकज कुमार, सदन मास्टर, जगपाल, कंवरपाल, चरण सिंह, नकलीराम, साहब सिंह, जोध सिंह मास्टर, किशन, बाबू मास्टर और विकास मास्टर आदि उपस्थित रहे।

