रुड़की,25 फरवरी (आरएनएस)। इमलीखेड़ा के फॉनिक्स विश्वविद्यालय में बुधवार को विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता डॉ. शैलेंद्र ने हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है और हमें सामाजिक समरसता, सदभाव एवं सांस्कृतिक गौरव को आगे बढाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, दीप जलाने और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि पूज्य संत स्वामी हंसानंद सरस्वती के पावन सान्निध्य और आशीर्वचन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

