-सटी मजिस्ट्रेट को सौंपा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन
अयोध्या 25 फरवरी (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, कमला नेहरू भवन पर कार्यकर्ताओं ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा को राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराये जाने की मांग उठाई। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि धार्मिक परंपराओं और संत समाज के सम्मान से जुड़े मामलों में सरकार का रवैया चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य एवं न्याय की स्थापना के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी और जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक आवाज उठती रहेगी। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संत समाज के साथ कथित दुव्र्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई आवश्यक है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,अनिल तिवारी, उमेश उपाध्याय, हरजीत सिंह सलूजा, राजकुमार पांडेय,नाजिशफतिमा, बसंत मिश्रा, कविद्र साहनी,रामसागर रावत ,राजेंद्र कुमार, जिओ हैदर, रामचरित्र वर्मा, जय प्रताप गुप्ता, डॉक्टर विनोद गुप्ता, विवेक, अशोक प्रताप शर्मा, कल्लू शर्मा, विजय श्रीवास्तव, मोहम्मद आमिर, कुलदीप वर्मा, मंसाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

