सोहावल-अयोध्या 25 फरवरी (आरएनएस) स्टांप चोरी कर सरकारी राजस्व की क्षति मामले का मौके पर सत्यापन करने के लिए बुधवार को दोपहर बाद तहसील के राजस्व महकमा जगनपुर, कटरौली, और रौनाही में पहुंचा । यहां प्लाटिंग कर भूमि की घेराबंदी किए गए कुछ गाटों का मौके पर जिलाधिकारी ने स्वयं मौजूद रहकर सर्वे कराया। रौनाही के गाटा नंबर 994 जगन्नाथपुर के 635, 438 कटरौली के गाटा संख्या 201 के कराए गए सर्वे के सम्बन्ध में पूछे जाने पर नायब तहसीलदार रौनाही रेशू जैन ने बताया कि स्टांप चोरी के संभावित गाटों का जिलाधिकारी का यह वार्षिक रेंडम सर्वे था। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सुश्री सविता देवी तहसीलदार प्रदीप कुमार क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

