अयोध्या 25 फरवरी (आरएनएस)। सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शिक्षकों का जमावड़ा होगा। इस बाबत जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ द्वारा 26 फरवरी को अपराह्न एक बजे से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारी मुकम्मल हो गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी और जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में बैठके करके संगठन को ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है। मया से अनुज सिंह, ओम प्रकाश व शमशाद अली,पूरा से सत्येंद्र गुप्ता, सुमित सिंह व राजेश कुमार,तारुन से सिकंदर सिंह, प्रवेश कुमार व सीमा सिंह, बीकापुर से वीरेंद्र भारती,अनिल सिंह, रवींद्र गौतम व विद्या यादव, सोहावल से शैलेंद्र वर्मा, समीर सिंह व जमाल अहमद, मसौधा से महेंद्र यादव, भगवती गुप्ता व विजय शुक्ला, हैरिंग्टनगंज से संतोष यादव, रवींद्र वर्मा व वीरेंद्र पांडेय,मिल्कीपुर से मुकेश प्रताप सिंह, भगवती यादव व राजेश तिवारी, अमानीगंज से अजय सिंह, उद्धव श्याम तिवारी, प्रेमनाथ, रूदौली से अविनाश पांडे, सत्येंद्र पाल सिंह व गयास मोहम्मद, मवई से मोहम्मद आरिफ, संजय सिंह व प्रहलाद गौतम, महानगर से अरविंद पाठक, प्राणेश रावत व चरणआधार मौर्य को आंदोलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के साथ जिला मंत्री चंद्रजीत यादव, मोहम्मद तारिक, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल श्रीवास्तव, नंदलाल पाल, बरसती राही, रामजी गुप्ता, हरकिशन निषाद नरेंद्र सिंह आदि द्वारा सघन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है । महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू, जिला मंत्री नीलम मध्यान, अर्चना गोस्वामी, आरती देवी, चंदा वर्मा पुनीता पासवान, विजय लक्ष्मी तिवारी,पुष्पांजलि मौर्या, उषा देवी व पूजा सिंह, भी प्रदर्शन की सफलता हेतु जी-जान से जुट गई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

