अयोध्या 25 फरवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की जैव रसायन विज्ञान की छात्रा एमन फातिमा ने दिसंबर 2025 में सीएसआईआर, जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। सत्र 2021-23 की इस छात्रा ने 135 रैंक प्राप्त किया है। छात्रा इस महत्वपूर्ण सफलता पर विभागाध्यक्ष जैव रसायन विज्ञान प्रो फर्रुख जमाल, प्रो. नीलम पाठक, प्रो संग्राम सिंह, डॉ वंदना रंजन, डॉ नीलम यादव, डॉ. मणिकांत त्रिपाठी, डॉ पंकज सिंह, डॉ. प्रदीप सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

