अयोध्या 25 फरवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2023 24 की परीक्षाएं, परीक्षा कार्यक्रम अनुसार विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के परीक्षा केंद्र पर दिनांक 9 मार्च 2026 सोमवार को प्रात: 9:00 बजे से 12:00 बजे रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स एवं अपराहन 2:00 बजे से 5:00 बजे के मध्य कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा संपन्न होगी। उसी क्रम में दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रात: 9:00 बजे से 12:00 बजे के मध्य रिसर्च मेथडोलॉजी की परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में निर्देशन में सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था संपन्न कराए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

