भिलाई,25 फरवरी (आरएनएस)। जिले की थाना सुपेला पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से
कब्जे से 01 किलो 140 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25.02.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरीद नगर डेरा बस्ती स्थित शासकीय स्कूल के पीछे झाडिय़ों के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक थैले में रखा 01 किलो 140 ग्राम गांजा तथा बिक्री रकम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रकाश धुर्वे, उम्र 37 वर्ष, निवासी फरीद नगर डेरा बस्ती वार्ड 07 थाना सुपेला जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से 01 किलो 140 ग्राम गांजा कीमत लगभग 55,000 रूपये एवं बिक्री रकम 1,250 कुल जुमला 56,250 जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

