भोपाल 25 फरवरी (आरएनएस)। ईंटखेड़ी में रहने वाले एक किसान ने मंगलवार रात घर में सल्फास की गोली खा लीं। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या की बात पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आई है।
गोलू साहू (28) हुकुचंद साहू रायपुर गांव ईंटखेड़ी का रहने वाला था। वह किसानी करता और मारवाड़ी रोड पर एक कॉस्मेटिक्स शॉप पर काम भी करता था। उसकी पत्नी ने दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करा रखा था। बीते एक साल से पत्नी अपने मायके में रह रही है। लगातार कॉल पर दूसरे केस में फंसाने की धमकी देती थी।
गोलू साहू के दो बच्चे हैं। पत्नी गोलू को बच्चों से भी नहीं मिलने देती थी। इस बात को लेकर वह तनाव में रहते थे। मृतक के पिता का आरोप है कि बहू की आए दिन की धमकियों से तंग आकर बेटे ने मंगलवार रात को सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

