मेरठ 26 फरवरी (आरएनएस )। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए रेंज में हुई विभिन्न घटनाओं में फरार चल रहे 13 बदमाशों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया है। डीआईजी ने आम नागरिकों से इन बदमाशों के संबंध में कोई सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।
डीआईजी द्वारा मेरठ जिले में हुई लूट की घटनाओं में वांटेड चल रहे मध्य प्रदेश के औसंगाबाद निवासी हैदर, मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी मोहम्मद मासाअल्लाह ईरानी, महाराष्ट्र के शिवाजी नगर निवासी हबीब उर्फ समीर, लूट में शामिल महाराष्ट्र के मोमिनापुरा निवासी बागर अली, गैंगस्टर में वांटेड सदर ढोलकी मोहल्ला मेरठ निवासी शोएब उर्फ शिब्बू और डकैती में वांटेड लिसाड़ी गेट इस्लामनगर निवासी इंतजार पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया है।
वहीं, बुलंदशहर जिले में डकैती की घटना में वांटेड चल रहे इटावा निवासी अंकुर उर्फ प्रवीण पर 50 हजार, बागपत से गैंगस्टर में वांटेड सिंघावली अहीर निवासी भरत, हापुड़ से डकैती में वांटेड खुर्जा निवासी रोहित, गढ़मुक्तेश्वर से दहेज हत्या में वांटेड जीशान, गाजियाबाद के हाजीपुर थाने से डकैती में वांटेड इस्तकार और हापुड़ से ही गैंगस्टर में वांटेड देहात निवासी नईम और गढ़ निवासी बल्लू पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

