हरिद्वार,26 फरवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को गुरुनानक का चित्र भेंट कर नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान होली के त्योहार पर तेज रफ्तार व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मांग की कि होली के त्योहारों के समय कुछ हुड़दंगी लोग गाडिय़ा बाइक बहुत तेज रफ्तार के साथ चलाते हैं। जिससे बड़ी दुर्घटनाएं होती है और सड़क पर आम राहगीर को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे लोगों पर त्योहारों के समय सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्य बाजारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाना चाहिए। ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरमिंद सिंह ने कहा कि होली पर्व पर उत्पात मचाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालते है इसलिए प्रशाशन को समुचित व्यवस्था कर आम इंसानों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू करने चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्पण ग्रोवर, प्रशांत लाम्बा, भूषण लाल, अमित बजाज, सौरभ अरोड़ा उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

