रुड़की,27 फरवरी (आरएनएस)। जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने शुक्रवार को ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने उन्हें अस्पताल में मिल रही वर्तमान सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि अभी यहां नौ बेड की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाकर अब 14 किया जाएगा। हाल ही में ट्रामा सेंटर भवन का कायाकल्प कार्य सीएसआर फंड के माध्यम से कराया गया है। इसके तहत भवन में रंगाई-पुताई, टाइल्स लगाने और आधारभूत सुविधाओं के सुधार का कार्य किया गया। निरीक्षण के दौरान जेएम ने भवन में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से शौचालयों के पास मैट लगाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को असुविधा न हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

