0-शिक्षा की गुणवत्ता के लिए पीएमश्री स्वामी आत्मा विद्यालयों की स्थापना
0-आदिवासी जिला में परीक्षा केन्द्रों को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया गया
रायपुर, 28 फरवरी (आरएनएस)। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य, विद्यालयों एवं शिक्षकों की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर अधिकांश ब्लॉक मुख्यालयों में पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना की गई है, जिसमें 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिये छात्रहित में परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। किन्तु यह कहना सही नही है कि इसके विपरीत आदिवासी बाहुल्य जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) के ब्लॉक मुख्यालय रामचन्द्रपुर में मौजूद पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामचन्द्रपुर जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज (परीक्षा केन्द्र क्रमांक 711039) को माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के गंभीर लापरवाही के कारण परीक्षा केन्द्र से वंचित किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वास्तविकता यह है कि परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु निर्धारित मापदण्ड के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 5 किमी की दूरी पर एवं आदिवासी क्षेत्रों में 15 किमी की दूरी पर संचालित संस्था को जिसमें छात्रों की बैठक क्षमता, प्रकाश, विद्युत, पेयजल की सुविधाओं एवं आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिलों से प्राप्त प्रस्ताव पर मण्डल की परीक्षा समिति के अनुमोदन उपरांत परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया जाता है।
शिक्षा मंत्री ने भाजपा के अजय चन्द्राकर रिकेश सेन के द्वारा लगाए गए ध्यानाकर्षण सूचना का जवाब देते हुए कहा कि यह कहना सही नहीं है कि विगत 25 वर्षों से संचालित हो रहे परीक्षा केन्द्र रामचन्द्रपुर के स्थान पर 04 कमरों से संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांजर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, इससे वर्तमान परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्र-छात्राओं एवं सहयोगी अभिभावकों को इस आदिवासी बाहुल्य अत्यंत दुर्गम क्षेत्र, परिवहन सुविधा से वंचित हाथी प्रभावित क्षेत्र, जगली जानवरों का भय, नदी-नालों से युक्त क्षेत्र में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है।
वास्तविकता यह है कि परीक्षा वर्ष 2026 के लिये शास0 उ0मा0वि0 गांजर (711046) को परीक्षा केन्द्र बनाये के पीछे कारण यह है कि हाईस्कूल द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 मूल्यांकन केन्द्र-स्वामी आत्मानंद शास0 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलासपुर जिला बिलासपुर में अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षा केन्द्र-स्वामी आत्मानंद शास0 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामचन्द्रपुर जिला-बलरामपुर (711039) के विषय-गणित एवं सामाजिक विज्ञान के 04 छात्रों की मुख्य एवं पूरक उत्तरपुस्तिका में लिखावट में भिन्नता पायी गयी थी, जिसके कारण मण्डल की परीक्षा समिति द्वारा लिये गये निर्णयानुसार परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानंद शास0 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामचन्द्रपुर को आगामी एक वर्ष के लिये परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया एवं छात्रों का परीक्षाफल निरस्त एवं आगामी वर्ष 2025 की परीक्षा से वंचित किया गया, साथ ही केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों को मण्डल के समस्त पारिश्रमिक कार्य से एक वर्ष के लिये वंचित किया गया। परीक्षा केन्द्र-शास0 उ0मा0वि0 गांजर में छात्रों की पर्याप्त बैठक क्षमता व अन्य सुविधाये है, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगी अभिभावकों को किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नही करना पड़ रहा है।
आर. शर्मा
०००

