पटना , 28 फरवरी (आरएनएस)। सारण के रसूलपुर सूतीहार स्थित बी के ज्ञान स्थली में साइंस एक्सिबिशन का बृहत आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, माढोरा डीएसपी नरेश पासवान, अंबिका राय पूर्व प्रधानाध्यापक हरि जी हाई स्कूल, डॉ अशोक कुमार सिंह कार्डियोलॉजिस्ट छपरा, जीपीएस ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर हरिंदर सिंह, मां भगवती सेंट्रल स्कूल के निदेशक राकेश जी, स्कूल के डायरेक्टर बबन कुमार पटेल और प्राचार्य मुन्ना कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर भेल्दी थानाध्यक्ष राकेश जी, डेरनी अपर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, सुमंत तिवारी, आनंद तिवारी, कृष कुमार, सिद्धांत सोनी, श्वेता कुमारी, सुबोध सिंह, पीहू कुमारी, दिलीप सिंह, हिमांशु कुमार, ऋचा कुमारी सहित सैकड़ो बच्चे, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विज्ञान के प्रति अपने ज्ञान को बढ़ाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

