सिलीगुड़ी 28 Feb, (Rns) । बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सड़क दुर्घटना में 4 महिला चाय श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बुरी तरह से घायल हो गई हैं। यह दुर्घटना शनिवार सुबह हसीमारा एशियन हाईवे पर हुई है।
पुलिस ने बताया है कि कई महिला चाय श्रमिक काम करने के लिए चाय बागान जा रही थीं। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सभी को रौंद दिया।
मौके पर ही तीन की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य श्रमिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

