कांगड़ा ,28 फरवरी (आरएनएस)। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के कथित शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को ट्रायल कोर्ट से मिली राहत पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांगड़ा प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए रिजिजू ने न्यायिक प्रक्रिया और आम आदमी पार्टी (्र्रक्क) की बयानबाजी पर तीखा हमला बोला। निचली अदालत के फैसले अंतिम नहीं
ट्रायल कोर्ट द्वारा ्र्रक्क नेताओं को बरी किए जाने के सवाल पर रिजिजू ने इसे न्यायपालिका की एक सामान्य प्रक्रिया करार दिया। उन्होंने कहा:
यह केवल एक प्रक्रिया है। जब किसी एक कोर्ट द्वारा आदेश दिया जाता है और यदि वह गलत आदेश होता है, तो उसे बड़ी बेंच या ऊपरी अदालत द्वारा सही किया जाता है। कानून में अपील का प्रावधान इसीलिए है ताकि सही निर्णय तक पहुँचा जा सके।
उनके इस बयान से स्पष्ट है कि सरकार और जांच एजेंसियां निचली अदालत के इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देने के विकल्प पर पूरी तरह टिकी हुई हैं।
केजरीवाल की बयानबाजी पर तंज
अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए हालिया बयानों पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया। रिजिजू ने कहा कि केजरीवाल सुर्खियों में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, हम उन्हें रोक नहीं सकते। उन्हें बोलने की आजादी है और लोकतंत्र में हम उनकी यह आजादी नहीं छीन सकते। वे केवल चर्चा में रहने के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
राजनीतिक सरगर्मी तेज
रिजिजू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब शराब नीति मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग चरम पर है। जहाँ ्र्रक्क इसे अपनी ईमानदारी की जीत बता रही है, वहीं केंद्र सरकार के मंत्री इसे कानूनी प्रक्रिया का केवल एक पड़ाव मान रहे हैं।
000

