देहरादून,28 फरवरी (आरएनएस)। शिमला रोड, मेहूंवाला माफी स्थित ईएमए के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सीपी रतूड़ी और संचालन जिला महामंत्री डॉ. आदेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुकेश चौहान ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। हम सभी को इसे बड़ी सादगी और मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. सुखबीर द्विवेदी, डॉ. वीके सैनी, डॉ. नेपाल सिंह, डॉ. रामकुमार, डॉ. एमएस कश्यप, डॉ. कैलाश बड़थ्वाल, डॉ. एनएस टाकुली, डॉ. कमलेश खंडूड़ी, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. एके भारद्वाज, डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ. बिवस अधिकारी, डॉ. एनएस नेगी, डॉ. एसके बिस्वास, डॉ. बेदना बिस्वास और डॉ. शंभूनाथ पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

