कैंडी (श्रीलंका),01 मार्च। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी सुपर 8 मैच में को-होस्ट श्रीलंका को 5 रनों से हरा दिया है, लेकिन वो सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके, क्योंकि पाकिस्तान रन रेट में न्यूजीलैंड से काफी पीछे रहा जिसकी वजह से न्यूजीलैंड सुपर 8 के ग्रुप टू से इंग्लैंड के साथ टॉप फोर में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम रही.
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से आगे निकलने के लिए 65 रनों से मैच जीतना था लेकिन वो 212 रन बनाने के बाद केवल 5 रन से ही जीत दर्ज करने में सफल हो पाए. श्रीलंका शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाने में सफल रहा. जिसमें कप्तान शनाका के 31 गेंद में नाबाद 76 रन (2 चौका और 8 छक्का) और पवन रथनाएके के 37 गेंद में 58 रनों सबसे खास थे. जिसने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करने में अहम भूमिका निभाई.
पाकिस्तान की तरफ से अबराह अहमद सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा आफरीदी, नसीम और नवाज को एक-एक विकेट मिले.
इससे पहले टॉस हारने के बाद पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की और कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 212/8 का बड़ा स्कोर बनाया. जिसमें ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक और शानदार पारी खेली और मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी दूसरी सेंचुरी लगाई, जबकि दूसरे ओपनर फखर जमान ने शानदार 84 रनों की पारी खेली. दोनों ओपन ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की.
फरहान 19वें ओवर में 60 गेंदों पर 100 रन बनाने के बाद आउट हो गए, इस पारी में नौ चौके और पांच छक्के शामिल थे. जबकि फखर जमान 42 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने नौ चौके और चार छक्के मारे.
इस दौरान 29 साल के फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रनों का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया, उन्हें कोहली के 319 रनों के स्कोर को पार करने के लिए 37 रन चाहिए थे. उन्होंने छठे ओवर की शुरुआत में दासुन शनाका की गेंद पर बाउंड्री लगाकर यह मुकाम हासिल किया. अब टी20 वर्ल्ड कप के एक ऐडीशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फरहान के नाम हो गया. इसके अलावा वह टूर्नामेंट के इतिहास में टी20 वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन में दो सेंचुरी बनाने वाले पहले बैट्समैन भी बन गए.
दिलशान मधुशंका श्रीलंका के लिए सबसे सफल बॉलर रहे, उन्होंने 3-33 के फिगर के साथ मैच खत्म किया, जबकि शनाका ने दो विकेट लिए. अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. जिसमें साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का नाम शामिल है. चौथी टीम का फैसला कल यानी की एक मार्च को भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की विजेता टीम होगी.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

