रूडी ने राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सबलपुर भेजा
सारण, 01 March, (आरएनएस)। बिहार के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड के सबलपुर दियारा में सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से बाढ़ से राहत के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 57 करोड़ 55 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति से स्थानीय जनता में खुशी का माहौल है। स्वीकृति मिलने पर सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर उनका प्रतिनिधि मंडल सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, राजीव मुनमुन, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, अविनाश शर्मा के नेतृत्व में सबलपुर पहुंचा। स्थानीय लोगों द्वारा गाजे बाजे के साथ अंग वस्त्र और फुल माला से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पियूष शर्मा, राहुल सिंह, शैलेश शर्मा, बिरजू पासवान, विवेक कुमार, अनुपम चंदन सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इस साल बाढ़ में भयंकर कटाव होने से सैकड़ो घर नदी में चले गए थे, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जल संसाधन के प्रधान सचिव संतोष मल और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से बात कर जल्द से जल्द कार्य करवाने की बात कही थी। इसके बाद रूडी जी के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने पटना जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष मल से मिलकर अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा था। आज स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी को धन्यवाद दिया। यह बांध पत्थर से बनेगा और उसके बाद पिच होगा, जिससे बाढ़ में ग्रामीणों को कटाव से राहत मिलेगी।

