बाराबंकी 01 March, (Rns) । पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रविवार को दिन में बड़ा हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार बेलोरो टायर फटने के कारण पलट गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों में पांच की हालत गंभीर है।
बाराबंकी के त्रिवेदीगंज पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन का पिछला टायर अचानक फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो में सभी अयोध्या के एक ही गांव के निवासी लखनऊ के मोहनलाल गंज में आयोजित सत्संग से लौट रहे थे। लखनऊ की सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाये गए घायलों में तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आठ लोगों का उपचार चल रहा है।

