नई दिल्ली 01 March, (rns) । भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। हालांकि, सिंधु ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को जानकारी दी है कि वह और उनकी टीम पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एक्स पर पीवी सिंधु ने लिखा, ‘अभी जो कुछ भी हो रहा है, उसे समझना मुश्किल है। ऊपर हो रहे इंटरसेप्शन की आवाजें सुनना और हालात को इतनी तेजी से बिगड़ते देखना वाकई डरावना है। कई परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं, और दुख की बात है कि यही वास्तविकता है। दुबई एक ऐसा शहर है जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं और यह हमेशा सुरक्षित महसूस होता था, इसीलिए इसे देख पाना और भी कठिन है।’

